लाइव न्यूज़ :

मजबूत वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 393 अंक चढ़ा, आईटी शेयरों में चमक

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बीच इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 393 अंक उछल गया।

बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 392.92 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 52,699 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 15,790.45 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इन्फोसिस तीन प्रतिशत से अधिक चढ़कर सबसे अधिक फायदे में रहा। इसके बाद टीसीएस, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्युरिटीज में रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के मुताबिक वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज सुधार आने से सेंसेक्स भी गिरावट से तेजी से उबरा है। कारोबार में सुधार की बेहतर संभावनायें और रुपये में हाल में आई गिरावट से आईटी कंपनियों के शेयरों को समर्थन मिला। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों का भी बाजार पर अनुकूल असर रहा है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक पर भी आज नजर थी। लेकिन इस दौरान निवेशक मुनाफा वसूली के मूड में थे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और टोक्यो के बाजार लाभ में बंद हुये।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड भाव 0.16 प्रतिशत ऊंचा रहकर 75.31 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित