लाइव न्यूज़ :

सकारात्मक वैश्विक रुख से सेंसेक्स 383 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,250 अंक के पार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से बाजार में तेजी आई।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा रुपये में मजबूती से भी बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुला, लेकिन दोपहर के कारोबार में यह नीचे चला गया। हालांकि, अंतिम घंटे में इसने फिर रफ्तार पकड़ी। अंत में सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,350.26 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत के लाभ से 18,268.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक 3.92 प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

बाजार के लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज का योगदान करीब आधा रहा।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बाजार लाभ के साथ बंद हुआ। इसकी वजह सकारात्मक वैश्विक रुख है। अमेरिकी बाजारों से कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने की खबरों से यहां धारणा मजबूत हुई।’’

उन्होंने कहा कि संकेतक बाजार में आगे और तेजी के हैं, लेकिन यह काफी हद तक कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘मजबूत शुरुआत तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से घरेलू बाजार आज लाभ-हानि के बीच झूलते रहे। वाहन, रियल्टी और धातु कंपनियों के शेयरों में व्यापक लिवाली से हालांकि अंत में बाजार लाभ के साथ बंद हुए।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप 2.20 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.29 प्रतिशत के नुकसान से 84.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 74.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,459.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?