लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 383 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,250 अंक के पार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:19 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में लिवाली के बीच मंगलवार को सेंसेक्स 383 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,350.26 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत के लाभ से 18,268.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज और टीसीएस के शेयरों में गिरावट आई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बाजार लाभ के साथ बंद हुआ। इसकी वजह सकारात्मक वैश्विक रुख है। अमेरिकी बाजारों से कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने की खबरों से यहां धारणा मजबूत हुई।’’

उन्होंने कहा कि संकेतक बाजार में आगे और तेजी के हैं, लेकिन यह काफी हद तक कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगा।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.29 प्रतिशत के नुकसान से 84.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय