लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 347 अंक की तेजी के साथ नई ऊंचाई पर, निफ्टी पहली बार 13,350 के ऊपर

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:00 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 347 अंक बढ़कर रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली एचडीएफसी लि., एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 45,458.92 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था। अंत में यह 347.42 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 45,426.97 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.20 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,355.75 के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 13,366.65 पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एल एंड टी और एशियन पेंट्स में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में मजबूती बनी हुई और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी इस पर असर नहीं हुआ।

मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 टीके को लेकर सकारात्मक प्रगति और आरबीआई की अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार को समर्थन देने के लिये जतायी गयी प्रतिबद्धता से बाजार में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा अमेरिका में डॉलर की विनिमय दर में गिरावट के साथ राजकोषीय प्रोत्साहन को लेकर चीजें और साफ होने से भारत समेत उभरते देशों में एफपीआई आगे भी आकर्षित हो सकते हैं।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो नुकसान में रहे जबकि सोल में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत में गिरावट दर्ज की गयी।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?