लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा , निफ्टी 14,800 के स्तर से ऊपर निकला

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:47 IST

Open in App

मुंबई, 23 मार्च वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के विपरीत स्थानीय बाजारों में मंगलवार को सुधार दिखा और बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 280 अंक चढ़ गया। सूचकांक में बड़ा स्थान रखने वाले शेयरों एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 280.15 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 50,051.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) 78.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 14,814.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत ऊंचा रहा। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक और मारुति के शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुये।

इसके विपरीत ओएनजीसी, पावरग्रिड, आईटीसी, एनअीपीसी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय कंपनियों के शेयरों में समर्थन मिलने से बाजार में तेजी का रुख रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंधाई, हांग कांग, टोक्यो और सिओल के बाजारों में गिरावट दिखी वहीं, यूरोपीय शेयर बाजारों में प्रारंभिक रुझान नरम थे।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 3.53 प्रतिशत नीचे रहकर 62.34 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम