लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच बैंक-वाहन कंपनियों के शेयरों में उछाल, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: May 6, 2020 17:14 IST

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे के नुकसान के साथ 75.72 प्रति डॉलर पर बंद (अस्थायी) हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स में शमिल शेयरों में लाभ दर्ज करने वालों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा का शेयर पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके विपरीत आईटीसी के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

देश में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने और अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बावजूद बुधवार को शेयर बाजारों में बैंक, वित्त और वाहन कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। दिन के उतार- चढ़ाव भरे कारोबार की समाप्ति पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सेंसेक्स में 800 अंक का उतार- चढ़ाव देखा गया। हालांकि, समाप्ति के समय संवेदी सूचकांक 232.24 अंक यानी 0.74 प्रतिशत ऊंचा रहकर 31,685.75 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 65.30 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 9,270.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शमिल शेयरों में लाभ दर्ज करने वालों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा का शेयर पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारत एयरटेल और हीरो मोटो कार्प के शेयर बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयर रहे। इसके विपरीत आईटीसी के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इसके साथ ही हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, टाइटल और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस बीमारी को लेकर आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने, कंपनियों की कमाई में गिरावट और इसके साथ ही कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों में चिंता बढ़ रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 49,391 पर पहुंच गई है, वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा भी डेढ़ हजार के पार निकल गया है। दुनियाभर में यह आंकड़ा क्रमश: 36.63 लाख और 2.57 लाख तक पहुंच चुका है। बहरहारल, शंघाई, हांग कांग और सिओल के बाजारों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई जबकि टोक्यों बाजार में अवकाश रहा। वहीं यूरोपीय बाजारों में कारोबार की शुरुआत सतर्कतापूर्ण रही। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें