लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 224 अंक की बढ़त के साथ नयी ऊंचाई पर, निफ्टी 13,700 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर विदेशी कोषों के सतत निवेश तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला कायम रहा तथा सेंसेक्स 224 अंक की बढ़त के साथ नयी ऊंचाई पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.88 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,890.34 अंक के अपने नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान 46,992.57 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,740.70 अंक के नयी ऊंचाई पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान 13,773.25 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों के रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रहा। फेडरल रिजर्व के नरम रुख के संकेत तथा अर्थव्यवस्था के उल्लेखनीय रूप से प्रगति करने तक संपत्ति खरीद कार्यक्रम को जारी रखने का आश्वासन दिए जाने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।’’

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,981.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो में लाभ रहा। वहीं सियोल में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?