लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 222 अंक मजबूत होकर नई ऊंचाई पर बंद, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 16:48 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 222 अंक की तेजी के साथ नई ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त से बाजार में तेजी आयी।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 222.13 अंक यानी 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 51,531.52 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 15,173.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा सन फार्मा, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें टाइटन, एल एंड टी, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में रहे और कारोबार समाप्त होने से पहले मानक सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार को मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से समर्थन मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘बजट की घोषणा के बाद बाजार में जोरदार तेजी के बाद अब थोड़ी सुस्ती आती दिख रही है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत मजबूत होकर 61.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?