लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214 अंक चढ़ा; निफ्टी 17,220 के ऊपर

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:21 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर चढ़ने के मद्देनजर सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 214 अंक से अधिक उछला।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 214.43 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 57,899.22 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 53.95 अंक या 0.31 फीसदी बढ़कर 17,220.85 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम 2.38 फीसदी की तेजी के साथ शीर्ष पर रहा। एचडीएफसी, पावरग्रिड, टाइटन, सन फार्मा, मारुति, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ पाने वाली अन्य कंपनियों में शामिल रहीं।

दूसरी ओर, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर नीचे गिरे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 619.92 अंक या 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,684.79 पर बंद हुआ था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 183.70 अंक या 1.08 प्रतिशत बढ़कर 17,166.90 पर बंद हुआ था।

एशिया में अन्य जगहों में, शंघाई, हांगकांग और सियोल में शेयर बाजार मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो के शेयर बाजार में हल्की गिरावट आई।

रात्रिकालीन सत्र में अमेरिका में शेयर बाजार घाटे के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.07 फीसदी बढ़कर 69.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण नवंबर में भारत का व्यापारिक निर्यात 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे, क्योंकि उन्होंने बुधवार को 2,765.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?