लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202 अंक की बढ़त से नए उच्चस्तर पर, निफ्टी 14,600 अंक के पार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 09:57 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की बढ़त के साथ नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.65 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,718.76 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले इसने 49,776.29 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 70.55 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,634 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। ओएनजीसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर टाइटन, कोटक बैंक, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें