लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 154 अंक बढ़कर नए उच्चस्तर पर, निफ्टी 13,550 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:40 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच सोमवार को सेंसेक्स 154 अंक बढ़कर नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 46,373.34 अंक तक गया। अंत में कारोबार की समाप्ति पर यह 154.45 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,253.46 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.30 अंक या 0.33 प्रतिशत के लाभ से 13,558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 13,597.50 अंक का नया उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टाइटन और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का समर्थन मिलने से घरेलू बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे।

इसके अलावा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार को समर्थन मिला। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गत सप्ताहांत शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और जापान के निक्की में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा एक प्रतिशत बढ़कर 50.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?