लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 151 अंक की बढ़त से नए रिकॉर्ड पर, निफ्टी 13,400 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 8, 2020 10:06 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 151 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150.72 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,582.83 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.90 अंक या 0.34 प्रतिशत के लाभ से 13,400.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफ्टी 13,402.70 अंक के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और ओएनजीसी के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल