लाइव न्यूज़ :

पचास हजार के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 14,700 के पार

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:37 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी शेयर बाजारों में तेजी बुधवार के तीसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 458 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले सकरात्मक रुख के साथ चौतरफा लाभ से बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,255.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 50,526.39 अंक तक गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 142.10 अंक यानी 0.97 प्रतिशत उछलकर 14,789.95 के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 14,868.85 के अबतक के उच्चतम स्तर तक गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडरइंड बैंक रहा। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा पावरग्रिड, डा. रेड्डीज, सन फार्मा, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, आईटीसी, कोटक बैंक और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों पर तेजड़िये हावी रहे और दोनों सूचकांक रिकार्ड बनाते हुए नई ऊंचाई पर बंद हुए।’’

उन्होंने कहा कि बजट में साहसिक उपायों की घोषणा से भरोसा बढ़ा है, इससे निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। अनुकूल वैश्विक संकेत से भी बाजार को समर्थन मिला। इस तेजी के साथ भारतीय बाजार का बाजार पूंजीकरण 2,00,000 अरब रुपये के स्तर से ऊपर निकलने से कुछ ही दूर है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें