लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स 529 अंक और चढ़ा, निफ्टी 13,700 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:45 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से स्थानीय शेयर बाजारों में बढ़त का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 529 अंक और चढ़ गया। ब्रेक्जिट व्यापार करार को लेकर संभावनायें बढ़ने से वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई।

कारोबारियों ने कहा कि रुपये की मजबूती तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार को रफ्तार मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 529.36 अंक या 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,973.54 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.15 अंक या 1.09 प्रतिशत के लाभ से 13,749.25 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 3.04 प्रतिशत चढ़ गया। सन फार्मा, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स की बढ़त में आधे से अधिक योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का रहा।

वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.32 प्रतिशत तक टूट गए।

चार कारोबारी दिवस वाले इस सपताह में सेंसेक्स 12.85 अंक या 0.02 प्रतिशत लाभ में रहा। वहीं निफ्टी 11.30 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरावट में रहा। शुक्रवार को क्रिसमस पर बाजारों में अवकाश रहेगा।

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रेक्जिट करार होने को है, जिससे वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख रहा।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं बुनियादी शोध प्रमुख रुस्मिक ओझा ने कहा, ‘‘यह एक छोटा लेकिन काफी घटनाक्रमों वाला सप्ताह रहा और शेयर मूल्यों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। सोमवार को जबर्दस्त ‘गिरावट’ के बाद तीन कारोबारी सत्रों में बाजार चढ़ा। मासिक निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।’’

उन्होंने कहा कि इन्फोसिस और विप्रो द्वारा इस सप्ताह बड़े करारों की घोषणा से आईटी कंपनियों के शेयर एक बार फिर आकर्षण के केंद्र में रहे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.59 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, हांगकांग और तोक्यो सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। वहीं शंघाई में गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.48 प्रतिशत के नुकसान से 51.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 73.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 536.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित