लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन की चिंता में सेंसेक्स ने लगाया 949 अंक का गोता, निफ्टी 16,950 से नीचे आया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 949 अंकों का गोता लगाकर 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। ओमीक्रोन को लेकर चिंता के बीच चौतरफा बिकवाली से बाजार में गिरावट आयी।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, देश में सप्ताहांत कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के और मामले सामने आने से शेयर बाजारों में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 949.32 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284.45 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,912.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर नुकसान में रहें। इंडसइंड बैंक में सर्वाधक करीब चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘बाजार में शुरुआत गिरावट के साथ हुई और दोपहर के कारोबार में बिकवाली तेज हुई। सभी खंडवार सूचकांक नुकसान में रहें।’’

उन्होंने कहा कि बाजार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का इंतजार है। मंदड़ियों के हावी होने से निफ्टी 17,000 के नीचे आया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है। हालांकि, घरेलू निवेशकों ने सोमवार को प्रमुख वित्तीय शेयरों में लिवाली की।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार