लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में बढ़त का सिलिसला लगातार चौथे दिन जारी, सेंसेक्स 88 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2019 09:34 IST

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला चौथे दिन भी जारी है। सेंसेक्स गुरुवार को 88.47 अंकों की बढ़त के साथ खुला।

Open in App

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला चौथे दिन भी जारी है। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 88.47 (0.23%) अंक की बढ़त के साथ 37,840.64 पर खुला। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी में भी रफ्तार रही और यह 40.80 (0.36 %) अंक की तेजी के साथ खुला है।

इससे पहले बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 216.51 अंक की बढ़त के साथ 37,752.17 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने भी 40.50 अंक की छलांग लगाई थी। निफ्टी पिछले दिन 11,341.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में इंडस इंड बैंक 4.15 प्रतिशत मजबूत हुआ।

लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में यस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज आटो, आरआईएल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 3.67 प्रतिशत तक की तेजी आयी। दूसरी तरफ सेंसेक्स की सूची में भारती एयरटेल को सर्वाधिक 4.08 प्रतिशत नुकसान हुआ। नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में वेदांता, सन फार्मा, टाटा स्टील, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी तथा कोल इंडिया शामिल थे।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित