लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड पर

By भाषा | Updated: October 18, 2021 10:01 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद चौतरफा लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 61,894.33 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद 511.54 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,817.49 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 157.40 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,495.95 अंक के स्तर पर पहुंच गया। एक समय यह 18,521.10 अंक के दिन में कारोबार के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, डॉ. रेड्डीज और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 568.90 अंक या 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,305.95 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 176.80 अंक या 0.97 प्रतिशत के लाभ से 18,338.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें