लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी सीमित दायरे में, ऊर्जा वित्तीय शेयर बढ़े

By भाषा | Updated: December 31, 2020 10:19 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 02वर्ष 2020 के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान सीमित दायरे में थे और वित्तीय तथा ऊर्जा शेयरों की बढ़त को आईटी तथा एफएमसीजी शेयरों की गिरावट ने बराबर किया।

बुधवार को कारोबार की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ हुई, हालांकि बाद में थोड़ा सुधार दर्शाते हुए 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 17.84 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 47,764.06 पर था।

एनएसई निफ्टी 2.25 अंक बढ़कर 13,984.20 पर था। इसमें शामिल 30 शेयर हरे निशान में थे।

इस दौरान ओेएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व में तेजी रही, जबकि टीसीएस, इंफोसिस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एनटीपीसी और एसबीआई में गिरावट हुई।

डेरिवेटिव श्रृंखला के गुरुवार को खत्म होने के कारण बाजार में अस्थिरता है।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार अपने उच्चतम स्तर पर है, फिर भी एफपीआई लगातार भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं, जिसके चलते भारतीय बाजार रोज तेजी के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़ा, जबकि चीन के शेयर 1.45 प्रतिशत गिरे। ऑस्ट्रेलियाई सूचकांक में 0.80 प्रतिशत की गिरावट हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?