लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी कारोबार की शुरुआत में मामूली ऊपर

By भाषा | Updated: December 17, 2020 10:28 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ नये उच्चस्तर पर पहुंच गये।

बीएसई सेंसेक्स में अच्छी पैठ रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और कुछ अन्य में बढ़त से बाजार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता दिखा।

कारोबार के सुबह के सत्र में सेंसेक्स 46,778.51 अंक के ऊंचे स्तर को छूने के बाद कुछ ही देर में नीचे आ गया और पिछले दिन के बंद के मुकाबले फिलहाल 32.27 अंक यानी 0.07 प्रतिशत ऊंचा रहकर 46,698.73 अंक पर रहा।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 11 अंक यानी 0.08 प्रतिशत ऊंचा रहकर 13,693.70 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले यह 13,713.55 अंक की ऊंचाई को छू चुका है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्रा टेक सीमेंट में सबसे ज्यादा बढ़त रही। इसके अलावा सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी में भी बढ़त रही।

इसके विपरीत आईटीसी, एचसीएल टेक, एल एण्ड टी, एचयूएल और स्टेट बैंक में गिरावट का रुख रहा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल बने हुये हैं। बुधवार को उन्होंने बाजार में 1,981.77 करोड़ रुपये की शुद्ध रूप से लिवाली की।

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.86 प्रतिशत ऊंचा रहकर 51.52 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?