लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक उछला, बाजार में बनी हुई है तेजी

By भाषा | Updated: September 24, 2019 11:25 IST

बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 52.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 39,142.74 अंक पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरंभिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2,684.05 करोड़ रुपये की लिवाली की।ब्रेंट कच्चा तेल 0.54 प्रतिशत गिरकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा। 

शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर खुला और निफ्टी भी 11,600 अंक के ऊपर पहुंच गया। ब्रोकरों के अनुसार घरेलू और वैश्विक दोनों बाजार के सकारात्मक संकेतों के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की सतत लिवाली से बाजार में मजबूत धारणा देखी गयी।

बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 52.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 39,142.74 अंक पर चल रहा है। वहीं निफ्टी 13.40 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,613.60 अंक पर चल रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 39,090.03 अंक पर और निफ्टी 11,600.20 अंक पर बंद हुआ था।

इसी बीच टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और मारुति के शेयर में तीन प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गयी है। वहीं बजाज फाइनेंस, येस बैंक, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और बजाज ऑटो के शेयर में दो प्रतिशत तक की गिरावट देखी गयी।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2,684.05 करोड़ रुपये की लिवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 291.95 करोड़ के शेयर खरीदे। इसी बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.54 प्रतिशत गिरकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम