लाइव न्यूज़ :

विदेशी पूंजी की आवक जारी रहने के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 10:17 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर विदेशी पूंजी की आवक जारी रहने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को तेजी के साथ खुले।

हालांकि, इस दौरान ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख था, जिसके चलते भारतीय बाजारों में भी सीमित बढ़त देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 64.24 अंक या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 58,311.33 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 22.05 अंक या 0.13 फीसदी बढ़कर 17,402.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 0.93 प्रतिशत की बढ़त टाइटन में हुई। इसके अलावा बजाज ऑटो, एलएंडटी, एमएंडएम, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी ट्विन्स, एचसीएल टेक और टाटा स्टील लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 69.33 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 58,247.09 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 24.70 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 17,380 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,649.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 73.88 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस