लाइव न्यूज़ :

फेडरल रिजर्व के नरम रुख से सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड ‘उड़ान’ जारी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:03 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नरम रुख से स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में नए रिकॉर्ड पर बंद हुए। वैशिक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.88 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,890.34 अंक के अपने नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान 46,992.57 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,740.70 अंक की नयी ऊंचाई पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान 13,773.25 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी का शेयर सबसे अधिक 2.92 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो और सन फार्मा के शेयरों में 1.55 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा है कि रोजगार और मुद्रास्फीति के स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति होने तक वह भारी-भरकम मौद्रिक प्रोत्साहन जारी रखेगा। इससे वैश्विक बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने मासिक आधार पर कम से कम 120 अरब डॉलर के बांड की खरीद की भी प्रतिबद्धता जताई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एफओएमसी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले और प्रोत्साहनों को जारी रखने के आश्वासन के बाद बाजार में तेजी आई। इसके अलावा बाजार और प्रोत्साहन पैकेजों, ब्रेक्जिट पर प्रगति तथा वैक्सीन से जुड़े घटनाक्रमों की वजह से चढ़ रहे हैं।’’

हालांकि, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.23 प्रतिशत की गिरावट आई।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,981.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो में लाभ रहा। वहीं सियोल में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 73.59 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा