लाइव न्यूज़ :

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी की सुस्त शुरुआत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 09:59 IST

Open in App

मुंबई, एक जुलाई एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 36.88 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 52,445.83 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 5.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,716 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर बजाज ऑटो, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, मारुति, टाइटन, कोटक बैंक और भारती एयरटेल में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 66.95 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 52,482.71 पर और निफ्टी 26.95 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 15,721.50 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,646.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, सोल और तोक्यो के शेयर मध्य सत्र के सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 74.77 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल