लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी नये रिकार्ड स्तर पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस में तेजी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:49 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 167 अंक की मजबूती के साथ अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 166.96 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,296.91 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय रिकार्ड 58,515.85 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ लाभ में एचसीएल टेक का शेयर रहा। इसके अलावा इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक कोटक बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एशियन पेंट्स शामिल हैं।

आनंद राठी शेयर्स एंड ब्रोकर्स के इक्विटी शोध प्रमुख (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। इसका कारण अमेरिका में अगस्त महीने में रोजगार सृजन में कमी से फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को कड़ा किये जाने की संभावना हल्की हुई है। केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा था कि फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रम में कमी के लिये जरूरी है कि लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोपहर कारोबार के दौरान बाजार में सकारात्मक रुख बना रहा। इसका कारण मजबूत वैश्विक रुख के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने तथा घरेलू आर्थिक गतिविधियों में तेजी से कारोबारियों को प्रोत्साहन मिला।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल, टोक्यो और हांगकांग अच्छे-खासे लाभ में बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.03 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सप्ताहांत शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 768.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?