लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयरों में लाभ से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 60,412.32 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। अंत में यह 29.41 अंक या 0.05 प्रतिशत के लाभ से अपने नए रिकॉर्ड स्तर 60,077.88 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.90 अंक या 0.01 प्रतिशत के लाभ से अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 17,855.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। आईटी तथा फार्मा कंपनियों में मुनाफावसूली से वाहन कंपनियों में शेयरों में तेज बढ़त का लाभ सिमट गया।’’

उन्होंने कहा कि अक्टूबर से मांग में सुधार की उम्मीद से वाहन कंपनियों के शेयरों में जोरदार लाभ रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट और जापान के निक्की में गिरावट आई।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें