लाइव न्यूज़ :

वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली से सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, चार मार्च अमेरिका में बांड में निवेश पर कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा। इसके चलते वित्त, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में भारी बिकवाली हुई, जिससे सेंसेक्स करीब 599 अंक लुढ़ककर 51 हजार के स्तर से नीचे आ गया।

सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार आज मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट में रहे। वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर कुछ ज्यादा था। इसके विपरीत रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान , औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग के सूचकांक कुछ हद तक टिके रह सके।

दस साल की मियाद वाले अमेरिकी सरकारी बांड में निवेश पर कमाई की दर 0.06 प्रतिशत की तेजी ने निवेशकों को पशोपेश में डाल दिया।’’

इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ने बाजार से उलट प्रदर्शन किया और 4.07 प्रतिशत चढ़ गया। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी तेजी रही।

बीएसई का मिडकैप 0.48 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.80 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हालांकि लार्जकैप में 0.46 प्रतिशत की गिरावट रही।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजारों ने भी अमेरिकी बाजार के रुख का अनुसरण किया। कमजोर वैश्विक संकेतों से ब्लू-चिप्स (बड़ी कंपनियां) प्रभावित हुईं, लेकिन अपने बढ़े हुए निवेशक आत्मविश्वास के साथ मिड एंड स्मॉल कैप ने सकारात्मक गति बनाये रखी।"

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्की 225 अंक यानी 2.1 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 2.2 प्रतिशत गिर गया। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 2.1 फीसदी गिरा।

मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे गिरकर 72.83 प्रति डालर पर रहा।

इस बीच, वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी