लाइव न्यूज़ :

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 37,982.74 अंक पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 23, 2019 16:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी लगभग स्थिर रुख के साथ 15.15 अंक या 0.13 प्रतिशत के नुकसान से 11,331.05 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान इसने 37,898.90 अंक का निचला स्तर और 38,217.81 अंक का उच्चस्तर भी छुआ।

शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथी कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला कायम रहा। वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में आखिरी घंटे में चली बिकवाली से बाजार नीचे आए।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान कुल मिला कर 319 अंक ऊपर नीचे होने के बाद अंत में 48.39 अंक या 0.13 प्रतिशत के नुकसान से 37,982.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 37,898.90 अंक का निचला स्तर और 38,217.81 अंक का उच्चस्तर भी छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग स्थिर रुख के साथ 15.15 अंक या 0.13 प्रतिशत के नुकसान से 11,331.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,302.80 अंक के निचले स्तर तक गया। इसने 11,398.15 अंक का उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज आटो, ओएनजीसी और टाटा स्टील के शेयर 2.49 प्रतिशत तक नीचे आए। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2.94 प्रतिशत तक का लाभ दर्ज हुआ।

सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि विदेशी निवेशकों की निकासी की वजह से मुख्य रूप से बाजार में बिकवाली चल रही है। इसके अलावा बाजार बजट से भी निराश है और कंपनियों के तिमाही नतीजे भी उम्मीद के अनुकूल नहीं हैं।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में चल रहे थे। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?