लाइव न्यूज़ :

बाजार खुलते ही कारोबार में मामूली गिरावट, लेकिन सेंसेक्स अभी भी 40 हजार पार

By भाषा | Updated: November 1, 2019 11:39 IST

मजबूत वैश्विक रुख और निरतंर विदेशी पूंजी निवेश के बीच इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट देखी गई।

Open in App

मजबूत वैश्विक रुख और निरतंर विदेशी पूंजी निवेश के बीच इंफोसिस , टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट देखी गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सूचकांक बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में 54.00 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 40,075.05 अंक पर आ गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 20.45 अंक यानी 0.17 प्रतिशत घटकर 11,857.00 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक , टेक महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज ऑटो में 3.61 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। इसके विपरीत, येस बैंक, वेदांता , टीसीएस , इंफोसिस , रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 3.34 प्रतिशत तक की गिरावट आई। शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 1,870.87 करोड़ रुपये की लिवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 650.73 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध बिकवाल रहे।

कारोबारियों ने कहा कि वृहद आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर महीने में 5.2 प्रतिशत घट गया। यह एक दशक में इस क्षेत्र का सबसे खराब प्रदर्शन है और इससे इस समय चल रही आर्थिक सुस्ती की गंभीरता का पता चलता है। बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में से सात के उत्पादन में सितंबर में गिरावट आई है। वैश्विक बाजारों में, शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा जबकि तोक्यो में गिरावट देखी गई।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित