लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, पावर ग्रिड छह प्रतिशत मजबूत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 52,516.76 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अंत में यह 49.96 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 15,313.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एक्सिस बैंक रहा। इसमें करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, एसबीआई और एचयूएल में भी गिरावट दर्ज की गयी।

दूसरी तरफ, पावरग्रिड में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गयी है। जिन अन्य शेयरों में मजबूती रही, उनमें ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि शुरूआती कारोबार में अच्छी तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली की गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और धातु कंपनियों के शेयर चमक में रहे। हालांकि वित्तीय, आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों में बिकवाली दबाव रहा जिससे सेंसेक्स नीचे आया। मझोली और लघु कंपनियों के शेयर चमक में रहे। इसका कारण इस क्षेत्र की कंपनियों के बेहतर आय परिदृश्य को देखते हुए निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया को कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें