लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, पावर ग्रिड छह प्रतिशत मजबूत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:38 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। उच्च स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 52,516.76 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अंत में यह 49.96 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 15,313.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एक्सिस बैंक रहा। इसमें 2.42 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, एसबीआई, टीसीएस और एचयूएल में भी गिरावट दर्ज की गयी।

दूसरी तरफ, पावरग्रिड में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गयी है। जिन अन्य शेयरों में मजबूती रही, उनमें ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति सुजुकी शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सुबह के कारोबार में तेजी बनी रही। लेकिन यूरोपीय बाजारों में शुरूआती कारोबार में कमजोर शुरूआत के समाचार आने के बाद स्थानीय बाजार की तेजी बरकरार नहीं रही। निजी बैंक, आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया जबकि मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में चमक रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को लेकर रूचि देखी गयी। इसका कारण सरकार द्वारा निजीकरण के लिये चार बैंकों को छांटने की खबर है। भारतीय बाजार पर वैश्विक प्रवृत्ति का असर दिख रहा है और हमारा अनुमान है कि कोई स्पष्ट घरेलू रुख के अभाव में यह स्थिति आगे बनी रहेगी।’’

वैश्विक शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। इसका कारण निवेशकों की नजर कई देशों में बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 टीकाकरण पर है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया को कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 72.69 पर बंद हुई।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,234.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम