लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 91 अंक टूटा, निफ्टी 17,250 अंक के नीचे बंद

By भाषा | Updated: December 29, 2021 16:17 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर शेयर बाजारों में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को करीब 91 अंक टूटकर बंद हुआ। एचडीएसी बैंक, एसबीआई और आईटीसी में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 90.99 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,806.49 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.65 अंक यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 17,213.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में भारतीय स्टेट बैंक रहा। इसके अलावा आईटीसी, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, कोटक बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डीज और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में पूरे कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि ओमीक्रोन को लेकर सरकार और बाजार का अलग-अलग रुख है।

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर सरकारें सतर्क रुख अपना रही हैं और कुछ पाबंदियां लगा रही हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी महाराष्ट्र और दिल्ली में कुछ प्रतिबंध लगाये गये हैं। लेकिन बाजार की प्रतिक्रिया इस रूप से है कि ओमीक्रोन महामारी का अंतिम चरण है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 78.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे के नुकसान के साथ 74.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?