लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी भी 17,900 से नीचे बंद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:47 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 314 अंक टूट गया।

बैंकिंग, तेल और गैस तथा फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में लगातार दूसरे दिन करीब आधा प्रतिशत की गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन नुकसान दर्शाते हुए 314.04 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,008.33 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60,426.61 के ऊपरी स्तर और 59,944.77 के निचले स्तर को छुआ।

इसी तरह निफ्टी भी कारोबार के अंत में 100.55 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 17,898.65 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, डॉ रेड्डीज और एमएंडएम भी लाल निशान में रहे।

दूसरी ओर मारुति सुजूकी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और एनटीपीसी मुनाफे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में खुदरा बिक्री के मजबूत आंकड़े वैश्विक बाजारों को प्रेरित करने में विफल रहे और घरेलू सूचकांक कारोबार के दौरान लाल निशान में दिखाई दिए। ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर अक्टूबर में 4.2% थी, जो एक महीने पहले 3.1% रही थी। इससे मुद्रास्फीति को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।’’

नायर ने कहा कि एक रिपोर्ट में चिप और सेमी-कंडक्टर की कमी से जल्द राहत मिलने की बात कही गई, जिसके चलते दिन के कारोबार में ऑटो सेक्टर फोकस में था।

सेक्टर के लिहाज से बीएसई रियल्टी, ऊर्जा, तेल और गैस, दूरसंचार और बैंकेक्स 1.79 फीसदी तक गिरे, जबकि बिजली, ऑटो, उपयोगिता और स्वास्थ्य देखभाल सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

व्यापक मिडकैप सूचकांक 0.21 फीसदी गिरकर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि कारोबार की अंतिम घंटों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट हुई और कमजोर वैश्विक संकेतों से भी धारणा प्रभावित हो रही है।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल के शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई में कारोबार बढ़त के साथ समाप्त हुआ।

यूरोप के ज्यादातर शेयर बाजारों में मध्य सत्र के दौरान बढ़त थी।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत गिरकर 81.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?