लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 18,100 के करीब

By भाषा | Updated: October 13, 2021 10:47 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद, प्रमुख कंपनियों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़कर एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गया।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60,621.72 के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 261.17 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,545.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी 97.75 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 18,089.70 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एमएंडएम तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे में रही। इसके बाद पावरग्रिड, भारती एयरटेल, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक का स्थान रहा।

दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एचसीएल टेक, एसबीआई और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 148.53 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 60,284.31 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 46 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 17,991.95 की नयी ऊंचाई पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 278.32 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई और टोक्यो के शेयर मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल का शेयर बाजार लाभ में चल रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई