लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की बढ़त; इन्फोसिस के शेयर पांच प्रतिशत चढ़े

By भाषा | Updated: July 15, 2019 11:18 IST

बाजार आज जारी किये जाने वाले थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की भी प्रतीक्षा कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 86.88 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,736.23 अंक और निफ्टी 30.40 अंक या 0.26 फीसदी टूटकर 11,552.50 अंक पर बंद हुआ था।

Open in App

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच इन्फोसिस जैसी दिग्गज कंपनी के शेयरों में भारी उछाल के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में एक समय में बीएसई सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की बढ़त देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आधे घंटे के कारोबार के बाद सुबह 9:30 बजे 164.84 अंक यानी 0.43 की बढ़त के साथ 38,901.07 अंक के स्तर पर था। वहीं एनएसई का निफ्टी 46.95 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 11,599.45 अंक पर बंद हुआ।सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के जून तिमाही के परिणाम उम्मीदों से बेहतर रहने के कारण सोमवार को कंपनी के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम जारी किये थे, जिसमें कंपनी ने शुद्ध लाभ में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी।इसी तरह येस बैंक, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ऑटो के शेयर भी 3.88 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं, एलएंडटी, वेदांता, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और पावरग्रिड के शेयरों में 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों ने कहा कि इन्फोसिस शेयरों में उछाल के साथ ही सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी निवेशकों की धारणा को मजबूती मिली।बाजार आज जारी किये जाने वाले थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की भी प्रतीक्षा कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 86.88 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,736.23 अंक और निफ्टी 30.40 अंक या 0.26 फीसदी टूटकर 11,552.50 अंक पर बंद हुआ था।वहीं शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 850.11 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 940.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स, हांग सेंग, निक्की और कोस्पी में शुरुआती सत्र में बढ़त देखने को मिली।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम