लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 639 अंक उछला, निफ्टी 15,800 के ऊपर पहुंचा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:36 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई आईटी ,सीमेंट और धातु क्षेत्र के शेयरों को बाजार में समर्थन के बीच बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को 639 अंक का उछाल आया। इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 638.70 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,837.21 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 191.95 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 15,824.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टेक महिंद्रा का शेयर रहा। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, टाटा स्टील और इन्फोसिस में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, एचयूएल, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट रही।

जुलिसए बेयर के कार्यकारी निदेशक मिलिंद मुचाला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख और कंपनियों के 2021-22 की पहली तिमाही के बेहतर परिणामों से घरेलू बाजार में तेजी लौटी।

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में स्पष्ट रूप से उन शेयरों में तेजी है, जहां कमाई बेहतर है। इसमें आईटी खासकर मझोली आईटी कंपनियां, सीमेंट और धातु शामिल हैं। या फिर वृद्धि स्थिति बेहतर दिख रही है। इसमें रसायन, स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियां आदि शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.95 पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?