लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 569 अंक उछलकर पहली बार 61,000 के ऊपर बंद, निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला छठे कारोबारी दिवस बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 569 अंक उछलकर नई ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और अनुकूल वृहत आर्थिक आंकड़े के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा आईटीसी शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 568.90 अंक यानी 0.94 प्रतिशत चढ़कर पहली बार 61,305.95 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 176.80 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ नये रिकार्ड स्तर 18,338.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में आईटीसी रहा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ टीसीएस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स गिरावट वाले शेयरों में शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख, मुद्रास्फीति के अनुकूल आंकड़े और बेहतर तिमाही परिणाम से आईटी शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती रही।’’

थोक कीमत आधारित मुद्रास्फीति सितंबर महीने में नरम होकर 10.66 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं के दाम नरम होने से थोक महंगाई दर कम हुई है। हालांकि कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी हुई है।

खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति भी सितंबर महीने में घटकर पांच महीने के निम्न स्तर 4.4 प्रतिशत पर रही।

नायर ने कहा कि बैंक शेयरों में भी तेजी में योगदान दिया और दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम आने को देखते हुए इस पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है।

एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और टोक्यो मजबूत लाभ के साथ बंद हुए। वहीं शंघाई बाजार नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत बढ़कर 84.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?