लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स ने लगाई 529 अंक की छलांग, निफ्टी 13,700 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 24, 2020 16:28 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। इस दौरान कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 529 अंक चढ़कर बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुख से भी बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 529.36 अंक या 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,973.54 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.15 अंक या 1.09 प्रतिशत के लाभ से 13,749.25 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक और भारती एयरटेल के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय कंपनियों के शेयरों के समर्थन से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट व्यापार करार की संभावना से एशियाई बाजार लाभ के साथ बंद हुए।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 536.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, हांगकांग और तोक्यो सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। वहीं शंघाई में गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.48 प्रतिशत के नुकसान से 51.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?