लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी सर्वोच्च स्तर पर

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई बीएसई सेंसेक्स सोमवार को करीब 515 अंक उछलकर 51,937.44 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलांयस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में तेजी से शेयर बाजार में मजबूती आयी।

कारोबारियों के अनुसार कोविड-19 मामलों में दैनिक आधार पर लगातार गिरावट से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 514.56 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 51,937.44 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.15 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,582.80 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय एयरटेल, डा. रेड्डीज, मारुति और आईटीसी में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी और सन फार्मा आदि शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सोल बढ़त में रहे जबकि हांगकांग और तोक्यो में गिरावट दर्ज की गयी।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह जारी आंकड़े के अनुसार देश में 50 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,52,734 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,80,47,534 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 20,26,092 रह गई है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.08 प्रतिशत बढ़कर 69.46 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?