लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी ने 18,100 अंक का स्तर हासिल किया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:21 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और इन्फोसिस की अगुवाई में यह तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ मारुति, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और एसबीआई में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में तेजी बनी रही और वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच मानक सूचकांक...सेंसेक्स और निफ्टी...नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।’’

वित्तीय कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। टाटा समूह के शेयर खासकर टाटा मोटर्स पर निवेशकों की नजर रही। कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई में टीपीजी के एक अरब डॉलर के निवेश की खबर से इसके शेयर में तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ में रहें जबकि तोक्यो में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत टूटकर 82.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार