लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 403 अंक की छलांग के साथ नए उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर वृहद आर्थिक संकेतकों में लगातार सुधार तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी लंबी छलांग के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 403.29 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,666.46 अंक पर पहुंच गया। यह इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.85 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,682.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

दिन में सेंसेक्स ने 46,704.97 अंक का सर्वकालिक उच्चस्तर तथा निफ्टी भी 13,692.35 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक गया।

सेंसेक्स में एचडीएफसी, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस के शेयर लाभ में रहे। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और एसबीआई के शेयरों में गिरावट आई।

कोविड-19 के टीके तथा दुनियाभर की सरकारों द्वारा वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए आर्थिक पैकेज की उम्मीद के बीच अन्य एशियाई बाजार भी लाभ में रहे। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू वृहद आर्थिक संकेतकों में सुधार और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक परिदृश्य के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं।

एसबीआई की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार अनुमान से तेज हैं और ऐेसे में जीडीपी में वाषिक गिरावट 7.4 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है। पहले उसने 10.9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था।

इससे पहले एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भी मंगलवार को भारत के वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर -7.7 प्रतिशत कर दिया था। पहले उसने अर्थव्यवस्था में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा