लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 149 अंक के उछाल से नए रिकॉर्ड पर, निफ्टी 18,000 अंक के पास

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता सामान कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स मंगलवार को 149 अंक की बढ़त के साथ 60,284 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में लगातार चौथी कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 148.53 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,284.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46 अंक यानी 0.26 प्रतिशत के लाभ से 17,991.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी का भी यह नया रिकॉर्ड है।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एक्सिस बैंक तथा टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस तथा सन फार्मा के शेयरों में गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘तिमाही नतीजों के सत्र की कमजोर शुरुआत से आईटी शेयरो में बिकवाली रही। इसके लिए कमजोर वैश्विक रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। इससे घरेलू बाजार ज्यादातर समय नकारात्मक दायरे में रहा।’’

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा टिकाऊ उपभोक्ता सामान कंपनियों के शेयरों को मिले जबर्दस्त समर्थन से बाजार अंतत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?