लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 149 अंक के उछाल से नए रिकॉर्ड पर, निफ्टी 18,000 अंक के पास

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:39 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर बैंक, वाहन और टिकाऊ उपभोक्ता सामान कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स मंगलवार को 149 अंक की बढ़त के साथ 60,284 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में लगातार चौथी कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 148.53 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,284.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान यह 60,332 अंक से 59,885 अंक के दायरे में रहा।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46 अंक यानी 0.26 प्रतिशत के लाभ से 17,991.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी का भी यह नया रिकॉर्ड है।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एक्सिस बैंक तथा टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस तथा सन फार्मा के शेयरों में गिरावट आई।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,095 अंक या 1.84 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं निफ्टी 345 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.65 प्रतिशत तक चढ़ गए।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘दिन में कारोबार के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में काफी गतिविधियां देखने को मिलीं। दोपहिया वाहनों तथा टिकाऊ उपभोक्ता कंपनियों के शेयर भी मांग में रहे। हालांकि, आईटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। कारोबार के अंतिम घंटे में एल्युमीनियम की अगुवाई में धातु शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘तिमाही नतीजों के सत्र की कमजोर शुरुआत से आईटी शेयरो में बिकवाली रही। इसके लिए कमजोर वैश्विक रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। इससे घरेलू बाजार ज्यादातर समय नकारात्मक दायरे में रहा।’’

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा टिकाऊ उपभोक्ता सामान कंपनियों के शेयरों को मिले जबर्दस्त समर्थन से बाजार अंतत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 16 पैसे टूटकर 75.52 प्र्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम