लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 145 अंक के उछाल के साथ नये उच्चस्तर पर, निफ्टी 16,550 अंक के पार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस तथा टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सोमवार को सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 145.29 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ से 55,582.58 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 55,680.75 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार की समाप्ति पर 33.95 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 16,563.05 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 16,589.40 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं, दूसरी ओर मारुति, बजाज ऑटो, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘प्रमुख सूचकांक आज लाभ में रहे। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप दबाव में रहे।’’

उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में तेजी तथा वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयरों में लाभ से निफ्टी को फायदा मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। वहीं चीन के शंघाई में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 69.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम