लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की 1,030 अंक की छलांग, निफ्टी 14,950 अंक के पार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:58 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी वित्तीय कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 1,030 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर 50,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। वहीं निफ्टी में भी 270 अंक का अच्छा लाभ दर्ज हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आज दोनों एक्सचेंजों ने कारोबार का समय पांच बजे तक बढ़ा दिया था।

एनएसई में 3:45 बजे दोबारा कारोबार शुरू हुआ। अंत में निफ्टी 274.20 अंक या 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,982 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,030.28 अंक या 2.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,781.69 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, डॉ रेड्डीज, टीसीएस और एशिया पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई। शेयर एक्सचेंजों ने 3:30 पर अपने कारोबार के बंद होने के समय से कुछ मिनट पहले ही घोषणा की कि उनके इक्विटी और डेरिवेटिव्स बाजार आज पांच बजे तक खुले रहेंगे।

इससे पहले दिन में कनेक्टिविटी के मुद्दे की वजह से एनएसई के विभिन्न खंडों में 11:40 बजे कारोबार बंद हो गया था। हालांकि, व्यापक भारतीय बाजार इससे प्रभावित नहीं हुए थे क्योंकि बीएसई का परिचालन जारी था।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई। हालांकि, यूरोपीय बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 72.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?