लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,400 के पार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 10:19 IST

Open in App

मुंबई, 19 जनवरी सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 500 अंकों की तेजी रही।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.97 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 49,050.24 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 134.05 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 14,415.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज फाइनेंस में रही। इसके अलावा एसबीआई, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में भी बढ़त रही।

दूसरी ओर आईटीसी और एचडीएफसी बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 470.40 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,564.27 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 152.40 अंक या 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,281.30 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 650.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.44 फीसदी बढ़कर 54.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार