लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,750 पार

By भाषा | Updated: April 28, 2021 10:29 IST

Open in App

मुंबई, 28 अप्रैल एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजार सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 351.06 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 49,295.20 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 95.30 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 14,74835 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी बजाज फाइनेंस में रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, कोटक बैंक और इंफोसिस भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 557.63 अंक या 1.15 प्रतिशत बढ़कर 48,944.14 पर और निफ्टी 168.05 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 14,653.05 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,454.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने जमकर लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित