लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:31 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग व वित्तीय शेयरों समेत रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार नये उच्च स्तर पर पहुंच गये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.33 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,476.46 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 108.40 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 15,423.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी करीब चार फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, पावरग्रिड, एसबीआई और टेक महिंद्रा का स्थान रहा।

दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया जैसी कंपनियां गिरावट में रहीं।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 609.83 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,154.13 अंक के अपने नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 151.40 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 15,314.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने सोमवार को 1,234.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में चल रहे थे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत बढ़कर 63.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?