लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,590 के पार

By भाषा | Updated: January 20, 2021 10:26 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी अमेरिकी में ताजा प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक में सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 170 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

इस दौरान आईटी, फॉर्मा और ऊर्जा शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

बीएसई में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49,508.79 पर खुला, और आगे बढ़त दर्ज करते हुए रिकॉर्ड उच्च स्तर 49,595.64 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स मंगलवार को 49,398.29 पर बंद हुआ था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 52.25 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,573.40 पर था।

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका में एक बड़े राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा होने की उम्मीद में भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स में ओएनजीसी 1.33 प्रतिशत और रिलायंस 0.42 प्रतिशत बढ़ा। आईटी शेयरों में एचसीएल टेक 1.15 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.14 फीसदी, टीसीएस 0.85 फीसदी और इंफोसिस 0.74 फीसदी बढ़ा।

हालांकि, एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल में गिरावट हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम