लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,150 के पार

By भाषा | Updated: August 6, 2020 10:53 IST

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 74.80 के स्तर पर आया

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में देखने को मिली। भारती एयरटेल, एमएंडएम और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।

भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा के नतीजे आने से पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 150 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 183 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,846.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 52.70 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 11,154.35 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में देखने को मिली। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, इंफोसिस और एचडीएफसी बढ़त के साथ कारोबार करने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर मारुति, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एमएंडएम और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24.58 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,663.33 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 6.40 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 60.18 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। कारोबारियों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के परिणाम आने से पहले निवेशकों का रुख सकारात्मक है। 

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा के नतीजों से पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 16 पैसे की तेजी आई और यह 74.78 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 74.82 के स्तर पर खुला और तेजी दर्शाता हुआ 74.78 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे अधिक है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.94 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों का ध्यान आरबीआई की मौद्रिक नीति पर होगा, जिसके नतीजे गुरुवार को आने हैं। आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयनका ने कहा कि समीक्षा में दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा नीतिगत बयान पर भी सबकी नजर होगी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी ने भी रुपये को समर्थन दिया।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम