लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,200 के पार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 10:20 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में तेजी तथा विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की तेजी आई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 141.75 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 51,673.27 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 36.50 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 15,209.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी इंफोसिस में हुई, जबकि टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर आईटीसी, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और इंडसइंड बैंक लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 222.13 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 51,531.52 पर और निफ्टी 66.80 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,173.30 पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 944.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.76 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?